बुराड़ी में रोडरेज में देवर-भाभी समेत तीन पर हमला
नई दिल्ली। बुराड़ी के झड़ौदा पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार रात एक बाइक कार से टच हो गई। इस पर 6 लोगों ने एक महिला समेत तीन लोगों को पिटाई कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित सोनू शर्मा (39) की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों बलवीर, सुनील, धर्मवीर, बिल्लू और हीरा को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक, सोनू गली नंबर-5, आजाद चौक, संगम विहार निवासी रात करीब 8:45 बजे दोस्त यशवनी के साथ दूध लेने आया था। तभी उसकी बाइक एक कार से टच हो गई। कहासुनी के बाद बलबीर व सुनील ने अपने साथियों के साथ दोनों की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर सोनू की भाभी भी वहां पहुंच गई और सोनू और यशवनी से बात करने लगी। तभी ईंट-डंडों से लैस बदमाशों ने तीनों में हमला कर दिया। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो