फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर 40 टीमों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलवर के लिए उपयोगी
विज्ञापन

फोटो -
क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम पर 40 टीमों के साथ ठगी
शिकायत दर्ज करवाने आई अलवर की टीम को पुलिस ने टरकाया
कार और 15 लाख की इनामी राशि का दिया था झांसा, वापस लौटी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 15 अगस्त से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने मैन ऑफ द मैच को कार, टूर्नामेंट विजेता को 15 लाख और भी कई बड़े इनामों का झांसा देकर कई राज्यों के 40 टीमों को ठग लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने रुकने और खाने पीने की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा ही करने की बात कही थी। वहीं, ठगी की शिकायत दर्ज कराने कासना कोतवाली पहुंची अलवर, राजस्थान की टीम को राजस्थान में ही केस दर्ज कराने की बात कहकर लौटा दिया गया। खिलाड़ी क्रिकेट किट लेकर यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

टीम के खिलाड़ियों ने बताया कि उन्हें ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में टूर्नामेंट की जानकारी मिली थी। वहां दिए नंबरों पर संपर्क करने पर पता चला कि टूर्नामेंट की एंट्री फीस 5500 रुपये है। साथ ही इसका उद्घाटन 15 अगस्त को भाजपा के एक सांसद करेंगे। बताया गया कि इसमें 40 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसके बाद राजस्थान के वीसी क्लब की टीम ने एंट्री करवा दी। आयोजकों ने व्हाट्सएप पर बताए खाते में 5500 रुपये जमा करवाए। साथ ही रजिस्ट्रेशन में उन्हें बाकायदा 37वां नंबर दिया गया। टूर्नामेंट में 40 टीमों को भाग लेना था। खिलाड़ियों ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह 10 बजे उनके टीम का मैच होने की सूचना दी गई थी। पूरी टीम समय पर पहुंच गई। मगर यहां पहुंचने पर पता चला कि स्टेडियम में कोई टूर्नामेंट नहीं चल रहा है। वहीं, जब आरोपियों से जब फोन कर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने उल्टा जवाब देकर फोन ही बंद कर दिया। शिकायत दर्ज करवाने पहुंची टीम सुनवाई नहीं होने पर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें