फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकड़ी लगाए रि. कर्नल पेशी के दौरान कोर्ट में नहीं थे आईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुज्जफर नगर सहित अन्य के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------
रिटायर्ड कर्नल पर छेड़छाड़ के आरोप का मामला
--------------
हेडिंग: हथकड़ी लगाए रि. कर्नल की पेशी के दौरान कोर्ट में नहीं थे जांच अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस द्वारा रिटायर्ड कर्नल को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करने के मामले में एक और लापरवाही सामने आई है। अधिवक्ता रजनीश यादव के मुताबिक, पुलिस ने मामले में 77 साल के रिटायर्ड कर्नल को एक तो हथकड़ी लगाकर चोरी के आरोपी के साथ कोर्ट में पेश किया। साथ ही, उस दौरान जांच अधिकारी भी वहां मौजूद नहीं थे। जबकि नियमानुसार जांच अधिकारी ही आरोपी को कोर्ट में पेश करते हैं। एससी/एसटी एक्ट का मामला होने के कारण जांच अधिकारी सीओ होते हैं। तहरीर के मुताबिक भी उतनी संगीन धारा नहीं बन रही हैं, जितनी एफआईआर में दर्शाई गईं हैं। मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।
अन्य अधिवक्ता भी आगे आए पैरवी के लिए
रि. कर्नल को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के मामले में अन्य अधिवक्ता भी पैरवी के लिए आगे आ गए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि देश के लिए गोली खाने वाले के साथ ऐसा व्यवहार करना पुलिस की बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन

सोशल साइट पर उठाया मामला
अधिवक्ता रजनीश यादव ने भी मामले की निशुल्क पैरवी की। साथ ही, सोशल साइट पर भी मामले को उठाया। लोग इस मामले में पुलिस कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं। वहीं, रि. कर्नल को न्याय दिलाने के लिए साथ होने का दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------
कोर्ट में था मौजूद
विवेचक होने के नाते में रिटायर्ड कर्नल को पेश करने के दौरान कोर्ट में था, लेकिन हथकड़ी लगाकर थाने से भेजा गया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- अनित कुमार, सीओ सिटी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें