छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में नौंवी कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने रिहान (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर में रहती है। काफी समय से पीड़िता की रिहान से दोस्ती थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर रिहान दुष्कर्म करने लगा। इस बीच छह माह पहले रिहान ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। कुछ दिन पहले पीड़िता के स्कूल में दिल्ली पुलिस की टीम काउंसलिंग के लिए बच्चों के पास पहुंची, तभी पीड़िता ने आरोपी की शिकायत करने की ठान ली। स्कूल के बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। ब्यूरो