फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन अध्यापक के क्रेडिट कार्ड से 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक के क्रेडिट कार्ड से 40 हजार की शॉपिंग
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर ठगी, झांसे में लेकर पूछा ओटीपी और सीवीसी नंबर
जेवर। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर अध्यापक के क्रेडिट कार्ड से 40 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। मोहल्ला कानून गोयान निवासी नेपाल सिंह जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में अध्यापक हैं। एसबीआई जेवर शाखा में उनका बैंक खाता है। यहीं से उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है। सोमवार दोपहर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर शिखा नाम की महिला और राहुल नाम के शख्स ने फोन किया। दोनों ने क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात कही और झांसे में ले लिया। पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड का सीवीसी नंबर और पांच बार अलग अलग ओटीपी नंबर दोनों को बता दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर आनलाइन खरीद के मेसेज आने लगे। कुल पांच बार में ठगों ने खाते से चालीस हजार की शॉपिंग कर रुपये उड़ा लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें