फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएमसी के स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी के स्कूलों
विज्ञापन

में होगा सुरक्षा ऑडिट
नई दिल्ली। एनडीएमसी के एक स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद सभी स्कूलों में सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। आनन-फानन में यह भी आदेश जारी किया गया है कि एनडीएमसी के स्कूलों जब तक पढ़ाई का समय होगा तब तक किसी तरह का अन्य काम नहीं होगा। मजदूर अगर स्कूलों में काम करते है तो उन पर नजर रखी जाएगी। एनडीएमसी की सचिव गीताली ने कहा कि सभी स्कूलों में हम सुरक्षा ऑडिट करेंगे। ऑडिट में जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पढ़ाई के दौरान स्कूल में निर्माण और मरम्मत का काम नहीं किया जाए। आपात स्थितियों में निगरानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें