सोनीपत के ध्यानार्थ
---------------
युवक की हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरा कुचला
मॉब लिंचिंग की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया इनकार
नई दिल्ली। नरेला में बुधवार को सफियाबाद, कुंडली, सोनीपत निवासी करण (28) का शव बरामद हुआ। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। शव मिलने के बाद इलाके में मॉब लिंचिंग में हत्या की अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया। जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने मॉब लिंचिंग की बात से इनकार किया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, करण नरेला सब्जी मंडी में अपना काम करता था, जबकि इसका पिता सुनार का काम करता है। मंगलवार को करण के पिता का मंडी में किसी से झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी होने पर करण अकेला ही झगड़ा करने वालों को देखने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजन रात भर उसे तलाशते रहे। बुधवार सुबह युवक शव बॉर्डर स्थित गांव से जोड़ने वाली सड़क पर मिला। पुलिस का कहना है कि रंजिश हत्या की वजह लगती है। ब्यूरो