फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में दाखिले के नाम पर ठगी का आरोपी धरा गया
विज्ञापन

- खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का ऑपरेशन हेड व खास लोगों से जान पहचान की बात कहकर करता था ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्कूल में दाखिला दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी करने में पश्चिम जिला की साइबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में भी ठगी का मामला दर्ज है। आरोपी रौब जमाने के लिए लग्जरी कार में घुमता था और बॉडी गार्ड को पैसे देकर अपने साथ रखता था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान रानीबाग निवासी तरुण पोद्दार (24) के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, मल्टीनेशनल कंपनी का पहचान पत्र, विजिटिंग कार्ड, आठ डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आठ सिम कार्ड और एक किताब बरामद किया है। किताब पर फर्जी तरीके से लेखक के तौर पर आरोपी ने अपना नाम लिख रखा है। 29 मई को पुलिस को जनकपुरी की एक महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके बेटे को स्कूल में दाखिला करवाने के नाम पर उससे आठ लाख ठग लिया है। पीड़िता ने बताया कि पुलराइड के दौरान उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई थी। जिसने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का ऑपरेशन हेड बताया। साथ ही कहा कि उसकी स्कूलों में जान पहचान है और वह किसी भी बच्चे का दाखिला दिलवा सकता है। महिला ने अपने परिचित के बच्चे के लिए उससे संपर्क किया। आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये लिए और मेल पर बच्चे का एडमिशन होने की जानकारी दी। लेकिन स्कूल जाने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट में भी फर्जी फोटो ग्राफ्स लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें