फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल की पटरी समेत 40 क्विंटल चोरी का स्क्रैप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--
फोटो -

रेल की पटरी समेत 40 क्विंटल चोरी का स्क्रैप बरामद
- पुलिस ने दो वाहनों समेत दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस ने दो वाहनों में चोरी का स्क्रैप लादकर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रेल की पटरी, बिजली का तार, दो कटी हुई बाइक का सामान समेत लगभग 40 क्विंटल चोरी का सामान बरामद किया गया है। बुलंदशहर निवासी दोनों आरोपी अरशद व अफसर सूरजपुर स्थित एक कबाड़ी की दुकान से स्क्रैप लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान कासना कस्बे से दो वाहनों में चोरी का स्क्रैप लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक स्क्रैप चोरों से खरीदा गया है। इसके चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। सूरजपुर में दुकान चलाने वाले कबाड़ी की भी तलाश जारी है। उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि रेल की पटरी व अन्य सामान कहां से चोरी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें