करोड़ों रुपये का गबन करने वाले दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एटीएम में रुपये जमा करने के बजाए करोड़ों रुपये के गबन करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 64 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि एसआईएस कैश सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एटीएम में कैश डालने का काम करती है। शिकायत में उसने अपने दो कर्मचारी मनीष और सतपाल पर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि गत 27 जुलाई को कर्मचारियों को कंपनी की ओर से एटीएम में जमा करने के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपये दिए थे, लेकिन कर्मचारियों ने एक करोड़ 19 लाख रुपये जमा नहीं किए। ब्यूरो