चोरी के ऑटो संग तीन लुटेरे गिरफ्तार
नई दिल्ली। पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान कश्मीरी गेट इलाके से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये लूटे गए ऑटो से वारदात के इरादे से घुम रहे थे। जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे संगम विहार निवासी गौरव कुमार, सौरभ कुमार और जामा मस्जिद निवासी गुलशन हैं। गुलशन पर लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं। फरीदाबाद बस स्टैंड के पास वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों के रुकने का इशारा करने पर एक चालक ऑटो लेकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ऑटो परमानंद अस्पताल के पास रोक लिया। उसमेें तीन युवक थे। मांगने पर चालक कागज नहीं दिखा पाया। नंबर के जरिये पुलिस ने ऑटो के मालिक से बात की। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने ऑटो गाजीपुर इलाके से चुराया था और उस पर नकली नंबर लगाकर वारदात कर रहे थे। उन्होंने 23 जुलाई को कश्मीरी गेट इलाके में सवारी को लूट लिया था।