फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने महिला का कराया गर्भपात, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वालों ने कराया गर्भपात, पति सहित 3 पर केस
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज में 5 लाख रुपये नहीं देने पर गर्भपात कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस से पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले सूरजपुर निवासी सुमन की शादी दनकौर के अस्तौली गांव निवासी कपिल शर्मा से हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि दहेज नहीं मिलने पर पति और ससुराल लोग से खुश नहीं थे। पति अक्सर पिटाई करता था। कुछ माह से वह 5 लाख रुपये मांग रहा था। पीड़िता के असमर्थता जताने पर कपिल ने उसका गर्भपात करा दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल फरमूद अली का कहना है कि आरोपी पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें