फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। नगर के जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों की पहचान नई बस्ती के रहने वाले सत्येंद्र और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम जीटी रोड पर पुलिस की टीम वाहनों चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। आरोपी बाइक की गति तेज कर जीटी रोड पर चिटहेरा गांव की तरफ भाग निकले। पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों को चिटहेरा गांव के पास टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से एक देशी तमंचा, पिस्टल और बाइक बरामद हुआ है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक फरवरी में दोनों बदमाश मारपीट के मामले में जेल गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें