सड़क हादसे में चालक की मौत, टैंपो काटकर निकाला बाहर
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे एक टैंपो ट्रक में घुस गया। हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई, जबकि टैंपो में बैठा एक मजदूर जख्मी हो गया। हादसे के बाद लोगों ने मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया, जबकि टैंपो में फंसे चालक को दमकल कर्मियों की मदद से टैंपो को काटकर बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने पर चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुबारकपुर डबास निवासी फतेह खान के रूप में हुई है। ब्यूरो