फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार व उसके साथी ने की दो बच्चों के साथ कुकर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बच्चों से कुकर्म की कोशिश
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के आमका गांव के नजदीक स्थित कॉलोनी में घूमने गए दो बच्चों के साथ चौकीदार और उसके साथी ने कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने बताया कि दादरी क्षेत्र के एक गांव के नजदीक बन रही कॉलोनी में बुधवार शाम के समय दो नाबालिग बच्चे घूमने चले गए। जब वहां पर दोनों बच्चे घूम रहे थे तो तैनात चौकीदार व उसके साथी उनको कमरे में ले गए। बच्चों के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगे। बच्चों के विरोध करने पर उन्हें डराया गया। शोर मचाने पर लात घूसों से बेरहमी से पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। रात होने पर किसी तरह बच्चे छूटकर घर पर पहुंचे। मामले की जानकारी पाकर परिजन एकत्र होकर कॉलोनी में पहुंचे तो वहां से चौकीदार फरार हो चुका था। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें