फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर लगी जाली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हजारों की जाली चोरी
विज्ञापन

करोड़ों के सामान पहले भी हो चुके हैं चोरी, पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। 135 किलोमीटर लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चोरी का सिलसिला थमनेे का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन यहां से हजारों के सामान पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। मंगलवार को भी दनकौर क्षेत्र में जगनपुर, अफजलपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे पर लोहे की जाली चोरी हो गई। अशोका बिल्डर के प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर निर्माणकार्य अंतिम चरण में है। लगातार चोरी की घटनाओं की वजह से यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी दो जगहों पर जाली चोरी हो गई। इनकी कीमत हजारों में है। वहीं, इससे पहले करोड़ों की पानी टंकी और सौंदर्यीकरण का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस अभी तक चोरी के मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। ना ही इन घटनाओं को रोक सकी है। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें