फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से लाखों के गहने और अन्य सामान पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी
विज्ञापन

नई दिल्ली। शालीमार बाग इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने घर से गहने, मोबाइल, घड़ियां, पांच हजार नकदी के अलावा लाखों के सामान को चुराकर ले गए। बदमाशों ने दिन दहाड़े अपार्टमेंट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की वजह से पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के मुताबिक शरद कुमार यादव(28) पत्नी कंचन के साथ शालीमार बाग के कनिष्क अपार्टमेंट में रहते हैं। वह भगत सिंह इवनिंग कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। 31 जुलाई की सुबह दंपत्ति काम पर चले गए। शाम छह बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो उन लोगों ने मेन गेट का कुंडा टूटा हुआ पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें