ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, बीती रात एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक गिर गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ब्यूरो