फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
विज्ञापन

दादरी। गांव धूममानिकपुर में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी पुजारी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। महिला का आरोप है कि मंदिर पर 8 जुलाई को उसकी देवरानी बहला-फु सलाकर पुजारी के कमरे में ले गई थी। यहां पुजारी ने उससे दुष्कर्म किया था। मामले में पुजारी और देवरानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि पुजारी ओर आरोपी महिला की तलाश में गाजियाबाद में कई स्थानों पर दबिश दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें