नौ दिनों से बच्चा गायब, कोतवाली के चक्कर काट रहे परिजन
दादरी। धूम मानिकपुर गांव में नौ दिन से एक नौ साल का बच्चा गायब है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बादलपुर कोतवाली में दर्ज करवाई। मगर अब तक मासूम का कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चा अपने मौसी के घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दरअसल, मिश्री लाल के साढू़ उमेश निवासी बिहार का बेटा नितेश 19 जुलाई को घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक गायब हो गया। दो दिन तक तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि जब भी पुलिस के पास जाते हैं उन्हें खुद तलाशने की बात कहकर वहां से भगा दिया जाता है। वहीं, बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो