फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की जान बचाने वाले मेट्रो कर्मियों को सम्मानित करेगी मेट्रो पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जान बचाने वाले कर्मियों को सम्मानित करेगी मेट्रो पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की जान बचाने वाले मेट्रो कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस सम्मानित करेगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इसमें ट्रेन ऑपरेटर, ड्राइवर के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कई अवसरों पर दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों ने यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, सात जुलाई को एक अधेड़ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लेकिन ट्रेन के चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई। इसी तरह 18 जुलाई को उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो कर्मियों ने ट्रैक पर कूदने वाले 23 साल के युवक की जान बचाई। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें डीएमआरसी में काम करने वाले कर्मचारियों ने यात्रियों की जान बचाई है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ऐसे जांबाज कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी पहल से दिल्ली पुलिस व मेट्रो कर्मियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में मदद मिलेगी। दिल्ली मेट्रो ने भी दिल्ली पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। मेट्रो प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ट्रेन ऑपरेटर ने कई जगहों पर लोगों की जान बचाई है। मेट्रो परिचालन में आने से पूर्व इन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है और इनकी मनोवैज्ञानिक जांच की जाती है। मेट्रो ने भी स्थापना दिवस पर मेट्रो पुलिस के एक थाना प्रभारी को सम्मानित किया था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें