फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरबेरी में नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक एक वर्ष से डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता पांच महीने की गर्भवती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

दक्षिण पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रीमा (बदला हुआ नाम) मां व छोटी बहन के साथ आया नगर में रहती है। उसके पिता एयरपोर्ट पर सर्जेंट थे और कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। रीमा केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर (27) नामक युवक उसके साथ एक वर्ष से डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की देता था। शुक्रवार को रीमा की तबीयत खराब हो गई। मां उसे अस्पताल ले गई, तो गर्भवती होने का पता लगा।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें