फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर कार ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर कार ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका इलाके में चार बदमाशों ने चालक को जान से मारने की धमकी देकर कार से उतार दिया और कार लेकर भाग गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बापरौला विहार नांगलोई निवासी महेंद्र रजक (34) ड्राइविंग सिखाने का काम करते हैं। शुक्रवार शाम चार बजे वह द्वारका सेक्टर 13 स्थित रोजवुड अपार्टमेंट के पास ड्राइविंग सिखाने के लिए आए थे। वह अपनी आईटेन कार में बैठकर मोबाइल देख रहे थे। तभी दो युवक आए और कार की पिछले सीट पर बैठ गए। उसके बाद तीसरा युवक उसकी साइड से आया और महेंद्र की बांह पकड़कर उसे बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी देकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। महेंद्र युवक के पास हथियार देखकर सहम गया। इसी बीच एक अन्य युवक ड्राइवर की बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। उसके बाद ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने कार स्टार्ट कर लेकर भाग गया। महेंद्र ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि कार में उनका मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड, आरसी और दो चेक थे। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-----
युवक को धक्का देकर लूटी बाइक
नई दिल्ली। मियांवाली इलाके में बदमाशों ने एक युवक को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी बाइक लूटकर भाग गए। घटना के समय पीड़ित चिकन खाने के लिए दुकान पर बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भोपाल (27) ज्वालापुरी कैंप नंबर चार में रहता है। 26 जुलाई की रात भोपाल निहाल विहार पुल के पास स्थित चिकन की दुकान पर चिकन खाने आया था लेकिन दुकान बंद था। वह बाइक को खड़ी कर पेशाब करने लगा। इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और उसके साथ मारपीट कर बाइक की चाबी छीन ली। तीनों बदमाश उसकी बाइक पर बैठकर भाग गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें