फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन पहले वसीयत लिखने वाले बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिन पहले लिखी वसीयत, संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के रीलखा गांव में शनिवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भांजे ने बुजुर्ग के करीबी रिश्तेदार दंपती पर शक जाहिर कर पुलिस से शिकायत की है। ग्रेटर नोएडा के कुलीपुरा गांव निवासी हरि सिंह ने कहा कि रीलखा गांव निवासी मामा वेदराम की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि बुजुर्ग केे परिजनों की एक विवाहित लड़की पति के साथ पिछले कुछ दिन से वेदराम के घर आ रही थी। 16 जुलाई को बुजुर्ग ने अपनी करोड़ों की संपत्ति की वसीयत लड़की को लिखी थी। हरि सिंह को शक है कि संपत्ति हड़पकर बुजुर्ग की हत्या तो नहीं कर दी गई। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि सूचना पर जांच की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें