फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने सभासद पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने सभासद पर लगाया
विज्ञापन

अवैध वसूली का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
दादरी। नगरपालिका परिषद के ठेकेदार ने सभासद पर अवैध वसूली करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि नगरपालिका परिषद क्षेत्र में गाजियाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार परिषद द्वारा विकास कार्य कराने के ठेके लेने का काम करता है। उसने सभासद सुमित बैसोया और उसके भाई नितिन बैसोया पर जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि बीते 2 फरवरी 2018 को दोनों भाईयों ने उससे 5 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि पैसे नहीं मिले तो फर्जी इल्जाम लगाकर ठेका निरस्त करा देंगे। इससे भयभीत ठेकेदार ने 50 हजार नगद नितिन बैसोया के खाते में जमा करा दी। उसके बाद सभासद और उसका भाई बीते 12 जुलाई को उनके निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और कार्य नहीं करने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदारी करनी है तो 50 हजार प्रतिमाह देने होंगे। इससे भयभीत सुरेंद्र ने नगरपालिका परिषद में शिकायत की, लेकिन जब कोई सहयोग नहीं मिला तो घटना की तहरीर कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि नामजद की तलाश जारी है, जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें