दो तमंचे और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष के बेटे हैं दो आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। पुलिस ने तीन युवकों को दो तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर नगर अध्यक्ष के बेटे हैं। जबकि तीसरा आरोपी इनका दोस्त है। अध्यक्ष अतीकुर्रहमान ने इसे चुनावी रंजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। आरोपियों की पहचान मुजफ्फर, इमरान और नितिन, निवासी गढ़ी आजमपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तीनों आरोपी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में एक बाग में एकत्र हुए थे। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, 10 कारतूस व एक छुरी बरामद की गई है। अतीकुर्रहमान ने बताया कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को नगर पंचायत चुनाव लड़ाया था। इसी रंजिश मेें उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। इससे पहले उनके खिलाफ भी थाने में शिकायत की गई थी।