रेस्तरां संचालक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक रेस्तरां संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की का पिता रेस्तरां में काम करता है। पहले दोनों में आपसी विवाद की जानकारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की का पिता रेस्तरां में खाना बनाता है और संचालक के घर पर ही परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि उसकी 14 साल की बेटी को संचालक ने चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुला लिया और दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन लड़की ने शोर मचा दिया। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि एक दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, इसकी जानकारी दी गई थी। अब दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है। ब्यूरो