मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर डकैती डालने वाले 7 गिरफ्तार
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर डकैती डालने वाले सात बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंग सरगना कमल कुमार कोली उर्फ भीम (22), इश्तियाक अहमद (35), इमरान (26), फरमान (22), विक्की उर्फ विकास (25), मुरारी लाल उर्फ मुरली (22) और जमूरा (22) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने 16 जुलाई को अक्षरधाम मंदिर के सामने मेट्रो साइट पर लूटपाट की थी, लेकिन माल के साथ मिनी टेंपो चालक इश्तियाक मौके पर ही पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया माल, एक ऑटो, मिनी टेंपो व गार्ड की लूटी गई डबल बैरल गन भी बरामद कर ली है। सभी बदमाश गसपुरी और अन्ना नगर इलाके के रहने वाले हैं। ब्यूरो