फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपवास गोलचक्कर पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रूपवास गोलचक्कर पर मुठभेड़ के बाद दो धरे
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव रूपवास बाईपास के पास गोल चक्कर से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनके पास से एक तमंचा व ढाई किलो गांजा बरामद किया है। दोनों की पहचान सोनू वाल्मीकि निवासी गौतमपुरी और सुदेश निवासी गगन विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपबास बाइपास पर शुक्रवार की रात चेकिंग जारी थी। गोल चक्कर के पास दो शख्स घूमते दिखे। पुलिस ने आवाज देकर रुकने को कहा तो उनमें से एक ने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम ने घेराबंदी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और ढाई किलो गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि दोनों क्षेत्र में काफी समय से तस्करी कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें