फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने घरेलू हिंसा की शिकार दिल्ली की बेटी को फरीदाबाद से कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


घरेलू हिंसा की शिकार महिला को ससुराल से कराया मुक्त
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने घरेलू हिंसा की शिकार दिल्ली की एक बेटी को फरीदाबाद में उसके ससुराल से मुक्त कराया। पीड़िता पर उसके पति और सास द्वारा अत्याचार करने का आरोप है।
पीड़ित महिला के पिता ने महिला आयोग में शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2 साल पहले फरीदाबाद निवासी युवक से की थी। उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी की 10 महीने की 2 जुड़वां बेटियां हैं, मगर एक बेटी को उसकी मां से दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की शिकायत पर महिला आयोग की टीम दिल्ली पुलिस के साथ फरीदाबाद में पीड़िता के ससुराल पहुंची, जहां वह नाजुक हालत में मिली। पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में पीड़िता की शिकायत भूपानी पुलिस चौकी, फरीदाबाद में दर्ज कराई गई थी। महिला आयोग ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें