फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर मारकर लूटे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुुजुर्ग से लाखों रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नई दिल्ली। छावला इलाके में बाइक सवार बदमाशों के बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर मारकर 2.87 लाख रुपये लूटने की रिपोर्ट 23 दिन बाद दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, नजफगढ के दीनपुर निवासी भीम सिंह (63) ने गुरुग्राम के एक कार डीलर से पुरानी स्कॉर्पियो खरीदने की बात चार लाख रुपये में तय की थी। वह 26 जून की रात स्कूटी से रुपये लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। कांगनहेड़ी के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी गिरने से बुजुर्ग को काफी चोट लगी। उनके संभलने से पहले ही बाइकसवार बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादा दर्द होने की वजह से बुजुर्ग ने उस दिन बयान नहीं दिया था। 19 जुलाई को थाने पहुंचकर बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें