फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर की छत तोड़कर नगदी- सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना स्टोर की छत तोड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

- सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कस्बे में रविवार देर रात एक किराना स्टोर की छत तोड़कर चोरों ने नकदी और सामान समेत लाखों की चोरी कर ली। स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोर किराना स्टोर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर को भी निकालकर ले गए है। कस्बा निवासी मयंक गर्ग का कस्बे के बाहरी छोर पर किराना स्टोर है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि देर रात अज्ञात चोरों ने स्टोर की छत को तोड़ दिया और घी, बादाम, काजू और करीब 14 हजार रुपये चोरी कर लिए। सोमवार को जब वह दुकान खोलने गया तो उसे चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि स्टोर संचालक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
तीन शातिर चोर गिरफ्तार
दनकौर। पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान और चाकू बरामद किया है। चोरों की पहचान कस्बा निवासी अनवर, ओमी रहीस के रूप में हुई है। प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि कुछ दिन पहले कस्बे के कई घरों से गैस सिलेंडर समेत अन्य घरेलू सामान चोरी होने की घटनाएं हुई थी। सोमवार तड़के मुखबिर से सूचना पर तीनों चोरों को बस अड्डे से पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें