फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर चांदी लूट में सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------------
यमुना एक्सप्रेसवे पर चांदी लूट में सरगना गिरफ्तार
खुर्जा अंडरपास पर चोरी की बाइक से चांदी के गहने बेचने जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर कोतवाली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर पार्सल वैन सहित 618 किलो चांदी लूटने के मामले में जहांगीरपुर चौराहे से बृहस्पतिवार रात 5 किलो चांदी के गहने के साथ सरगना महफूज को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन गहनों को बेचने के लिए खुर्जा अंडरपास से बाइक चोरी कर जहांगीरपुर जा रहा था। महफूज 18सी-माता सुंदरी रोड, आईपी स्टेट, दिल्ली का रहने वाला है। मामले में चार आरोपी फरार हैं। वहीं, आरोपियों से अब तक लूट में शामिल फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी और वायरलेस बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने 3 अप्रैल को दिनदहाड़े आगरा के कई सराफ कारोबारियों की 4 करोड़ रुपये की लगभग 618 किलो चांदी को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट ले जाते पार्सल वैन सहित लूट लिया था। जेवर पुलिस एक महिला सहित 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर 550 किलो चांदी पहले ही बरामद कर कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें