फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर पंचर कर मालिक को उलझाया, ले गए लैपटॉप

Sun, 10 Mar 2019 11:54 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

ठक-ठक गिरोह के बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फार्च्यूनर कार में पंचर कर दिया। इसके बाद उन्होंने कार मालिक को पंचर की जानकारी दी। कार स्वामी चालक से टायर बदलवा रहे थे तो बदमाश कार से लेपटॉप का बैग चुराकर ले गए। बैग में 5 हजार रुपये भी रखे थे। मालिक ने सेक्टर-58 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-51 की पार्श्वनाथ रेजिडेंसी निवासी डॉ. पवन का गाजियाबाद के इंदिरापुरम में क्लीनिक है। वह शुक्रवार शाम को क्लीनिक से अपनी फार्च्यूनर कार से लौट रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था।

मॉडल टाउन से चंद कदम पहले जाम में उनकी कार रुकी थी। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने टायर की साइड में पंचर कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने ही उनको पंचर की जानकारी दी। वह चालक से टायर बदलवा रहे थे, तभी दोनों बाइक सवार आए और मौका पाकर कार से बैग चुराकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें