फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोएडा। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर एक ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार हुए ओला बाइक चालक ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। सेक्टर-66 निवासी संजीव कुमार ओला बाइक चलाते हैं। एक महीने पहले एक सवारी दयाकिशन नामक युवक से उनका परिचय हुआ। बातचीत में दया ने बताया कि वह बैंक में काम करता है और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत वह लोन दिला सकता है। उसने दस लाख रुपये लोन दिलानेे के नाम पर संजीव ने प्रोसेसिंग फीस के रूप में 17 हजार रुपये ले लिए। जब एक महीने के बाद भी लोन नहीं मिला तो संजीव ने अपनी प्रोसेसिंग फीस लौटाने के लिए कहा। सोमवार को दया किशन उसके पास आया और कहा कि मेरा मोबाइल फोन तुम रख लो, कुछ देर में ही 17 हजार रुपये लेकर आता हूं। इसके बाद दया किशन नहीं आया। उसी शाम को दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर का फोन उस मोबाइल पर आया, और बताया गया कि यह मोबाइल चोरी का है। कोतवाली फेज थ्री केप्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें