दुकान में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी
रबूपुरा। कस्बे में शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर दो हजार की नगदी के साथ अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। ग्राम सिरौली बांगर (पलाका) निवासी फजलु पुत्र नन्नु ने बताया कि उसकी भाईपुर ब्रह्मान स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव के पास नाई की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से चोरों ने दीवार काट कर दुकान में रखी करीब दो हजार रुपये की नगदी, इनवर्टर व बैट्री सहित करीब 40 हजार रुपये का अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान ने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो