पुलिस पर घूस लेने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस पर ठेले और पटरी वालों से घूस लेने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रखर गुप्ता सेक्टर-18 में रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कोर्ट ने पुराने रेहड़ी वालों को दुकान लगाने के आदेश दिए हैं। लेकिन पुलिस ने घूस लेकर नए रेहड़ी वालों से सड़कों के फुटपाथ पर दुकान लगवा दी है। बदले में पुलिस प्रत्येक माह रेहड़ी वालों से दस हजार रुपये लेती है। इससे रोजी रोटी पर संकट पैदा हो गया है। रेहड़ी लगाने पर मारपीट की जाती है। मामले की शिकायत सीएम से भी की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घूस लेने का आरोप बेबुनियाद हैं। कोई भी रेहड़ी अवैध रूप से नहीं लगने दी जाएगी। ब्यूरो