फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईनिंग टीम के साथ मारपीट कर छुडाया ट्रैक्र्टर-ट्राली व चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग टीम के साथ मारपीट कर अवैध खनन वाले को छुड़ाया
विज्ञापन

क्रॉसर..
- निरीक्षण करने गई टीम पर 40-50 अज्ञात लोगों ने किया हमला
- इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को छुड़ा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन को पकड़ने गई माइनिंग विभाग की टीम के साथ मारपीट करने व पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली को लूटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने माइनिंग निरीक्षक की शिकायत पर लगभग चार दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार माइनिंग टीम के अधिकारी इंजनीरी खान व गुलशन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पुलिस पीसीआर को लेकर यमुना पर अवैध खनन को चेक करने के लिए गए थे। तभी उन्हें एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रुप से रेत भरकर ले जाता हुआ दिखाई दिया और टीम ने उसका पीछा करके गांव सुल्तानपुर के समीप उसे पकड़ लिया। उसी दौरान करीब 50 अज्ञात लोग आए और आते ही टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली व चालक को छुड़ा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें