फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल ने कराई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चैनल के नाम से फर्जी खबरें चलाने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। शहर के एक न्यूज चैनल के नाम से सोशल मीडिया पर गलत खबरें प्रसारित की जा रही है। जिसे लेकर लोगों ने न्यूज चैनल के अधिकारियों से शिकायत की तो उनको जानकारी मिली। चैनल के अधिकारी की ओर से सेक्टर-58 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि उनके थानाक्षेत्र स्थित एक नामचीनचैनल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके चैनल की तरह का लोगो और बैकग्राउंड का प्रयोग करके फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं जबकि इन खबरों का उनके न्यूज चैनल से कोई लेना-देना नहीं है। यह खबरें आशीष परेवा नामक व्यक्ति की फेसबुक आईडी से वायरल की जा रही है। यह संस्था के नाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को भ्रमित भी कर रहा है। जिससे उनके चैनल की छवि धूमिल हो रही है। इस मामले की शिकायत किशन सिंह रावत ने की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें