फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंजर को हथियार दिखाकर लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनी एक्सचेंजर को हथियार दिखाकर लूट की कोशिश
विज्ञापन

गुरुग्राम। मनोहर नगर में हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े मनी एक्सचेंजर से लूट का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के लिए चार बदमाश आए थे जिन्होंने मारपीट भी की। मगर पीड़ित की ओर से शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी सहित सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि ऑफिस में करीब 9 लाख रुपये नकद थे जिन्हें लूटने में बदमाश नाकाम रहे। बदमाशों की बाइक व भागते हुए की सीसीटीवी फुटेज सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है जिसे कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, निखिल गोगिया का मनोहर नगर में बालाजी कम्युनिकेशन के नाम से ऑफिस है। यहां वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मनी एक्सचेंजर (ट्रांसफर) का काम करता है। वह बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ऑफिस में मौजूद था, तभी तीन हथियारबंद बदमाश आए जिन्होंने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। एक बदमाश ने डीवीआर छीन ली, जबकि दो आरोपी उससे मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच निखिल गोगिया ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। इस कारण बदमाश रुपयों का बैग छोड़कर डीवीआर लेकर मौके से भाग गए। सड़क पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चार बदमाश एक बाइक पर आए थे। तीन बदमाश ऑफिस में गए, जबकि एक बदमाश बाइक पर भागने के लिए तैयार खड़ा था, लेकिन लोगों को पीछा करते देख बाइक सवार बदमाश अपनेे साथियों को छोड़कर भाग गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि किसी परिचित ने ही बदमाशों को ऑफिस में नकदी होने की सूचना दी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें