फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में एक दिन बाद चालक समेत दो को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में एक दिन बाद दो को पीटा
विज्ञापन

जेवर। कस्बे में बुधवार शाम को मामूली कहासुनी को लेकर शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार को बड़े झगड़े में बदल गया। एक गांव के कुछ लोगों ने बाजार से सामान खरीदने आए दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत जेवर कोतवाली पुलिस को दी है। नीमका निवासी देवदत्त बहन व चाची के साथ कार से बृहस्पतिवार दोपहर जेवर में बाजार से खरीददारी करने आया था। इस दौरान जेवर चौराहे पर चौरोली गांव के स्कूली विद्यार्थियों के साथ आए कुछ लोगों ने देवदत्त को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंचे नीमका के राजू को भी मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगी। कोतवाली पहुंचे देवदत्त ने चौरोली निवासी तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें