फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर गोली चलाने वाले व्यापारी के घर से डमी पिस्टल बरामद
विज्ञापन

नोएडा। दिवाली पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने वाले व्यापारी के घर से एक डमी पिस्टल भी बरामद की गई है। दिवाली की रात दो लाइसेंसी पिस्टल के साथ एक चाइनीज पिस्टल से भी फायरिंग की गई थी। वहीं, पुलिस की संस्तुति पर जिला प्रशासन ने व्यापारी के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि व्यापारी मनोज जैन ने खुद व अपने परिवार के लोगों के साथ दिवाली की रात हवाई फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने इसमें मुकदमा पंजीकृत कर असलहे का लाइसेंस निरस्त करा दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने एक डमी पिस्टल का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि बरामद डमी पिस्टल की कीमत 18 हजार है। आरोपी स्थानीय लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल के साथ डमी पिस्टल का भी दिखावा करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें