फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लाख की लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

फोटो---------

वकील की फीस देने के लिए लूट को दिया अंजाम
- टेलीकॉम कंपनी के क्लेक्शन एजेंट से 7 लाख की लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 26 जुलाई को हुई 7 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये और एक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पकड़े गए रोहित उर्फ जीवा गुर्जर पर पहले ही डकैती, लूट समेत 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वकील की फीस देने और आर्थिक तंगी के कारण उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ संदिग्ध बदमाशों के सेक्टर-83 के पास घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर एक बाइक सवार युवक को रोका तो वह भागने लगा। उसे दबोच कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर सलारपुर निवासी रोहित उर्फ जीवा गुर्जर ने वारदात की बात कबूल कर ली। उस पर डकैती, लूट समेत 10 मामले दर्ज हैं और 3 माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। जीवा ने पुलिस को बताया कि उसे लगातार मुकदमों में पेश होना था और वकील को देने के लिए पैसे नहीं थे। वकीलों की फीस देने के लिए उसने कालू समेत एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। कालू ने जीवा को सात में दो लाख रुपये दिए थे जिनमें से 50 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए थे। कालू पर भी लूट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-141 के पास एक निजी टेलीकॉम कंपनी के कलेक्शन एजेंट रोहित वर्मा से 7 लाख की लूट को अंजाम देने से पहले 15 दिन तक रेकी की गई थी। रोहित उर्फ जीवा गुर्जर फोन रिचार्ज कराने के लिए दीपक कम्युनिकेशन की शॉप पर गया था। वहीं से करीब 5 लाख रुपये एकत्र करके रोहित वर्मा निकला था। इसके बाद जीवा ने वारदात को अंजाम देने के लिए कनारसी निवासी दोस्त कृष्ण उर्फ कालू को शामिल किया। करीब 15 दिन की रेकी करने के बाद 26 जुलाई को लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें