ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नूंह। नूंह-होडल रोड पर सोमवार रात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूंह सीएचएसी भेज दिया। मृतक के भाई शरीफ की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात जलालपुर गांव का रहने वाला ईसा बाइक पर सवार होकर नूंह की ओर आ रहा था। जब अड़बर-रायपुरी गांव के बीच पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।