नोएडा। सेक्टर-78 में बुधवार रात चेन लूटने का प्रयास कर रहे दो बदमाशोें से मीडियाकर्मी पुष्पाल सिंह भिड़ गया। हाथापाई के दौरान मीडियाकर्मी के हाथ बदमाशोें की पिस्तौल की मैगजीन आ गई। इसके बाद कार सवार दोनोें बदमाश भाग गए। घटना के बाद एसएसपी ने पीड़ित से बात की और मुकदमा दर्ज कराया गया। सेक्टर-78 निवासी पुष्पाल एक मीडिया चैनल में काम करते हैं। बुधवार रात सोसायटी के गेट पर कार सवार बदमाशों ने उनसे रास्ता पूछा, जैसे ही वह कुछ बता पाते कि बदमाश तमंचे के बल पर चेन छीनने लगे। पीड़ित बदमाशोें से भिड़ गए। शोरशराबा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो