फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को झांसे में लेकर 45 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रांग नंबर से हुई दोस्ती, युवती से ठगे 45 हजार
विज्ञापन

नोएडा। एक युवती के मोबाइल पर रांग नंबर से फोन आया और युवक से दोस्ती हो गई। यह दोस्ती युवती को उस वक्त महंगा पड़ गई, जब युवक ने उससे 45 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद अपना नंबर बंद कर लिया। युवती ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस से मामले की शिकायत की है। सेक्टर-71 निवासी युवती नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती है। युवती के मोबाइल पर तीन महीने पहले रांग नंबर से फोन आया था। युवक ने अपना नाम अभिमन्यु बताया। इसके बाद दोनों में बात होने लगी। 18 दिसंबर को अभिमन्यु ने फोन कर युवती से कहा कि उसे एक कॉलेज में दाखिला लेना है, लेकिन 45 हजार रुपये कम पड़ रहे हैं। अगर वह मदद कर दे तो कुछ दिन बाद वह पैसा लौटा देगा। युवती ने उसके बैंक अकाउंट में 20 दिसंबर को पैसे डाल दिए। इसके बाद अभिमन्यु ने अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर लिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें