हेडिंग: 50 बदमाश जिला बदर, जिले में दिखने पर दें सूचना
जिलाधिकारी ने लोगों को प्रशासन को जानकारी देने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक वारदातों में सक्रिय रहे 50 बदमाश जनपद से जिला बदर किए गए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि बिना जमानत के घूम रहे बदमाश अगर जिले में दिखें तो लोग इनके बारे में जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में वर्तमान में जो बदमाश जिला बदर किए गए हैं उनमें सुनील निवासी ग्राम थोरा, पवन, संजय व नरेंद्र (तीनों निवासी ग्राम कादलपुर), गोलु निवासी ग्राम म्याना, राकेश निवासी ग्राम साहबनगर, भरत पांडेय निवासी सदरपुर, सोनू निवासी जारचा, सतपाल निवासी नया बास, अभिषेक निवासी सरस्वती कुंज तिगरी, सोनू निवासी नई बस्ती, कपिल निवासी नया हैबतपुर, रिंकू निवासी ग्राम डेरी मच्छा, मोनू निवासी ग्राम थोरा, शिव कुमार निवासी ग्राम थोरा, मोनिका निवासी ग्राम कनारसी, गौरव भाटी निवासी ग्राम बिसरख, राहुल निवासी बादलपुर, धर्मेंद्र यादव निवासी सोरखा, मेनपाल निवासी ग्राम दुजाना, हेमंत निवासी सेक्टर 5 नोएडा, अली अहमद निवासी सेक्टर 34 नोएडा, दिवाकर सेक्टर 58 नोएडा, सतवीर निवासी हरौला, लक्ष्मीकांत निवासी नोएडा, कृष्ण उर्फ काला निवासी कनारसी, नौशाद निवासी मौहम्मद पुण्डकी गली कस्बा, संजय सोनी निवासी ग्राम रसूलपुर नवादा, ओमप्रकाश निवासी दुजाना, अरुण उर्फ अन्नू निवासी ग्राम सलारपुर कला, राजेश उर्फ भेड़ा निवासी ग्राम बसई थाना फेस 3 नोएडा, रामदेव उर्फ शिवम निवासी दादरी, राजकुमार निवासी सलेमपुर, पुष्पेंद्र निवासी ग्राम चरौली, चांद निवासी जारचा, कौशल यादव निवासी ग्राम सर्फाबाद, जाकिर निवासी दादरी, राहुल निवासी ग्राम बीरपुर, बंटू निवासी जेवर, सनी निवासी गौतमपुरी दादरी, अमित वर्मा निवासी रबूपुरा, सुभाष निवासी डाढा, राहुल निवासी ग्राम जमालपुर, राजू जाटव निवासी रबूपुरा, जुबेर निवासी जेवर, वसीम निवासी ग्राम छोलस, धर्मेंद्र उर्फ लाल निवासी ग्राम देवटा, दीपक निवासी ग्राम देवटा, विनय निवासी ग्राम देवटा, बोदर निवासी नोएडा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह बदमाश जिले में दिखाई दें तो उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में लोग सूचना दे सकते है।