फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। बरौला निवासी एक शख्स से नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाली युवती ने दो महीने में बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। दो महीने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुताबिक बरौला निवासी अशोक कश्यप बीटेक पास है। उन्होंने जॉब के लिए एक वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उनके पास अक्तूूबर में एक युवती ने फोन करके कहा कि उनका बायोडाटा एक नामी कंपनी ने शार्ट लिस्ट किया है। इसके बाद युवती उनसे बात करती रही। युवती ने सिक्योरिटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, साक्षात्कार कराने सहित कई बहाने से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें