फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------
हेडिंग: दो मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली
सबहेड: कैब मेें लिफ्ट देकर लूटने वाले दो बदमाश सहित तीन धरे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 और फेज थ्री इलाके में दो अलग गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश शहर में लिफ्ट देकर लूट और स्नेचिंग कर रहे थे। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश भाग निकले जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम सेक्टर-37 के पास बुधवार रात को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कार सवार चार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो सदरपुर की तरफ मुड़कर सेक्टर-99 की तरफ भाग गए। पुलिस पीछा करते हुए जब सेक्टर-99 पहुंची तो पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इसमें दो बदमाश बरौला निवासी राजबीर उर्फ राज और सुशील के पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि इनके दो साथी फरार हो गए। बदमाश कई माह से कैब में लिफ्ट देकर लोगों को लूट रहे थे और धमकाकर एटीएम से पैसे निकलवा रहे थे। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राज मूलरूप से बंगाल का रहने वाला है और बरौला में रहकर टैक्सी चलाता है। वह बरौला निवासी गौरव शर्मा की एसेंट कार चलाता है। यह कार ओला से जुड़ी है। कई माह से राज ओला से अलग होकर ऑफलाइन बुकिंग कर सवारी बैठाता था और वारदात को अंजाम देता था। गिरोह में सुशील, विकास और सुमित शामिल हैं। विकास और सुमित अभी फरार हैं। हाल ही में ही इन बदमाशों ने सेक्टर-37 के पास से एक मीडियाकर्मी को लिफ्ट देकर लूटा था।
विज्ञापन

फेज थ्री में बदमाश को लगी गोली
बुधवार रात को ही कोतवाली फेज थ्री पुलिस की महरौली, गाजियाबाद निवासी सोनू शर्मा से मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लग गई जबकि उसका साथी फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोनू नोएडा-गाजियाबाद का बड़ा चेन झपटमार है। यह अपनी बाइक से निकलता है और दिनदहाड़े लूटपाट करता था। सोनू के खिलाफ नोएडा व गाजियाबाद में 17 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर कविनगर थाने से गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।
बदमाश नोएडा छोड़ें या अपराध: एसएसपी
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कहा कि बदमाशों को नोएडा छोड़ना ही पड़ेगा। बदमाश या तो नोएडा छोड़ दें या अपराध छोड़कर आत्मसमर्पण कर दें। पुलिस अपराध रोकने के लिए बदमाशों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को जारी रखेगी। बुधवार रात को नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में तीन मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये सभी बदमाश नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लूटपाट कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 दिन में 10 पुलिस मुठभेड़
दिवाली के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ गया था। इसके बाद एसएसपी ने कोतवालों से लेकर एसपी स्तर के अधिकारियों से अपराध पर लगाम लगाने को कहा। फिर एसएसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और दिन व रात में पुलिस चेकिंग को पुख्ता किया। इस दौरान आठ दिनों में 10 मुठभेड़ में 11 बदमाशों को गोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें