ज्वेलरी लूट की वारदात को संदिग्ध बता रही पुलिस
नोएडा। भंगेल में रविवार शाम ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट मामले को पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की प्राथमिक जांच में वादी की तहरीर और घटना में अंतर है। घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को बताया था कि वह दुकान में बैठे थे और टोपी पहना हुआ बदमाश लूटपाट कर गया है। जबकि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दुकान के अंदर पहले टोपी पहना हुआ बदमाश घुसा और पीछे से दुकानदार वहां पहुंचा। ऐसे में पुलिस को लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि, पुलिस अभी भी सभी कोणाें से मामले की जांच कर रही है। दुकान के आसपास लगे और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व वादी के बयान में अंतर है। ब्यूरो